रांची, मई 10 -- मुरहू, प्रतिनिधि। महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती रविवार को मलियादा, शांति पुरी मुरहू और बंदगांव आश्रम में मनाई जाएगी। संरक्षक डॉ डीएन तिवारी, अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि प्रभात फेरी बंदगांव और मुरहू में होगी। दस बजे से सभी आश्रम में स्तुति प्रार्थना के बाद गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में सदगुरु के उपदेश-सत्संग का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर विशेष भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...