रांची, सितम्बर 6 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में आयोजित दसदिनी गणपति महोत्सव का भव्य समापन शनिवार को धूमधाम और श्रद्धा के वातावरण में हुआ। सुबह नौ बजे हवन के साथ प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद दोपहर एक बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र: भंडारे के उपरांत भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, युवा और पुरुष शामिल हुए। बैंड-बाजे और आकर्षक भक्ति गीतों पर लोग नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। रंग और अबीर के बीच यह शोभायात्रा मुरहू में आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल व्याप्त रहा। भावुक विदाई और विधि-व्यवस्था: शोभायात्रा के अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.