रांची, दिसम्बर 6 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत मुरहू ब्लॉक स्थित ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार को सिलाई, कंप्यूटर ऑपरेटर और कॉल सेंटर ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 90 छात्राओं एवं प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट एवं जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया गया। प्लेसमेंट कार्यक्रम के दौरान कोयंबटूर स्थित ईस्टमेन एक्सपोर्ट्स, जमशेदपुर की स्ट्रीम डिजिटल सर्विसेज और रांची की बिग बास्केट कंपनी ने उम्मीदवारों का चयन किया। कार्यक्रम में उपस्थित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने चयनित अभ्यर्थियों को जॉब रोल, कार्य माहौल, रहने और भोजन की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये मासिक वेतन के साथ पीएफ और मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि मुरहू ब्लॉक में यह ट्रेनिंग सेंटर पिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.