रांची, जुलाई 21 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के पंजाबी कोठी के समीप रविवार की शाम लगभग छह बजे एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद युथ कांग्रेस नेता शिबलू खान ने तत्परता दिखाते हुए वाहन की व्यवस्था कर सभी घायलों को मुरहू सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ रंजय बाला की टीम ने उपचार किया। घटना चालक के संतुलन बिगड़ने से हुई। घायलों में गोस्नर तिडू, पेरका, बेरोनिका पूर्ति, सोनमईया स्वांसी, साउदी स्वांसी, आनंद तोपनो (कटहलटोली मुरहू), दाउद तोपनो (लेयांगी) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल आनंद तोपनो को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.