रांची, जनवरी 11 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर मुरहू के सभागार में गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा ने की। बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्रखंड परिसर मुरहू के प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। झंडोत्तोलन के लिए विभिन्न स्थानों पर समय निर्धारित किया गया। प्रखंड मुख्यालय में सुबह 8 बजे, मुरहू थाना में 8.30 बजे, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 8.50 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरहू में 9.20 बजे और पंचायत सचिवालय मुरहू में 9.45 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। ...