रांची, मार्च 28 -- मुरहू, प्रतिनिधि। भारत सरकार संचार मंत्रालय के नीरज कुमार ने शुक्रवार को बिचना स्थित डाक चौपाल का दौरा किया। पंचायत की मुखिया नरगिस प्रियंका तिडू और मुरहू के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नीरज कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ चर्चा की और ग्रामीण डाक सेवा के विकास पर सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि भारतीय डाक सेवा प्राचीन काल से ही जनता की पहली पसंद रही है, जिससे लोग अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके अलावा, डाकघर के माध्यम से कई जन उपयोगी योजनाएं संचालित की जाती हैं, जो ग्रामीणों के लिए लाभकारी हैं। बैठक में उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने कहा कि डाकघर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बहुत उपयोगी हैं और केंद्र सरकार से प्रत्येक गांव में एक डाकघर खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.