रांची, फरवरी 22 -- मुरहू, प्रतिनिधि। श्याम मित्र मंडल मुरहू की अगुवाई में रविवार को खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत मुरहू के ब्लॉक शिवालय से हुई, जो नगर भ्रमण करते हुए महादेव मंडा परिसर तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा में केसरिया और गेरुआ वस्त्र धारण किए युवा, बच्चे, बच्चियां एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। श्रद्धालु खाटू श्याम के ध्वज के साथ भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। रंग-अबीर से सराबोर वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भजन-संगीत से गूंजा महादेव मंडा परिसर: इस अवसर पर रांची की गायिका तत्सा गुप्ता तथा धनबाद के पिंकू शर्मा एंड पार्टी ने अपने भक्तिमय ...