रांची, दिसम्बर 4 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना क्षेत्र में सामुएल सोय अपहरण कांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, लापुंग, गरई निवासी अजय होरो और कर्रा जुरदाग निवासी मंगल तिड़ू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल, एक चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई एक बाइक जब्त की है। थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा ने बताया कि 29 नवंबर को मुरहू के तोनेर गांव निवासी सामुएल सोय मुरूम से खूंटी जाने की बात कहकर निकला था फिर घर नहीं लौटा। 30 नवंबर को सामुएल के मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को फोन आया था। फोन करनेवालों ने खुद को अपहर्ता बताते हुए धमकाया कि सामुएल का अपहरण कर लिया गया है और उसकी सुरक्षित रिहाई के बदले सात लाख रुपये की फिरौती मांगी। वहीं फिरौती की राशि नहीं देने पर हत्या करने की...