रांची, फरवरी 3 -- खूंटी, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मुरहू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कोड़ाकेल गांव निवासी 23 वर्षीय शिवा महतो उर्फ सियो और गनालोया गांव निवासी विजय गंझू शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा और एक गोली बरामद की है। इस संबंध में एसडीपीओ वरुण रजक ने मंगलवार को एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी मनीष टोप्पो को मिली सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कोड़ाकेल गांव स्थित शिवा महतो उर्फ सियो की चाउमिन दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.