रांची, अक्टूबर 12 -- मुरहू, प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ इस वर्ष 25 अक्तूबर से नहाय-खाय के साथ आरंभ होगा। पर्व की तैयारियां पूरे जिले में जोरों पर हैं। मुरहू क्षेत्र में भी श्रद्धा और भक्ति का माहौल बनना शुरू हो गया है। पहले जहां मुरहू प्रखंड के लोग एक ही छठ घाट पर एकत्र होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते थे, वहीं अब कई तालाबों और नदियों पर उत्साहपूर्वक यह पर्व मनाया जाता है। मुरहू नदी का मुख्य छठ घाट इस बार जर्जर स्थिति में है। लगातार हुई भारी बारिश से घाट की मिट्टी बह गई है, जिससे जगह-जगह कटाव बन गया है। तेज बहाव के कारण गाद, प्लास्टिक कचरा और पूजन सामग्री का ढेर लग गया है। इससे घाट की स्वच्छता पूरी तरह प्रभावित हुई है। कई जगहों पर प्रतिमा विसर्जन के अवशेष भी अब तक नहीं हटाए गए हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है। छठ घाट के चारों ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.