रांची, मई 18 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू-डुडरी भाया तपकरा पथ पर बम्हनी गांव के पास सड़क के ठीक बीचों-बीच खड़ा एक विशाल आम का पेड़ लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। तोरपा, मनोहरपुर, सिमडेगा और रनिया जैसे कई महत्वपूर्ण स्थानों के लिए इस्तेमाल होने वाले इस मार्ग पर बम्हनी गांव के मध्य स्थित यह पेड़ अब तक कई लोगों की जान ले चुका है। बावजूद इसके, स्थानीय प्रशासन ने इस खतरनाक स्थिति पर कोई ध्यान नहीं दिया है। गनालोया पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल महतो ने इस जानलेवा पेड़ को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस पेड़ के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सड़क निर्माण के समय पथ निर्माण विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए था, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। हाल ही में एक मोटरसाइकिल सवार और सब्जियों से लद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.