रांची, जून 21 -- खूंटी, संवाददाता। 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को मुरहू के लक्ष्मी नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय में योग कार्यशाला आयोजित हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों ने विभिन्न प्रकार के योगासन किए। मौके पर समाजसेवी सह भाजपा नेता मनोज कुमार ने छात्रों को योग की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं निरोग रहने के लिए योग को जीवन मे नियमित रूप से शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही निरोग जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है। यह हम सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है। योगाभ्यास कार्यक्रम में विद्यालय के प्रचार्य प्रमोद कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी, महेश चौधरी, देवमन पूर्ति, पूर्व मुखिया ...