हाथरस, दिसम्बर 26 -- डीआरबी कालेज के मैदान पर चल रहे स्व. आलोक गुप्ता स्मृति टीचर्स क्रिकेट लीग के पांचवें संस्करण में चौथे दिन शुक्रवार को दो लीग मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में मुरसान वारियर्स व दूसरे में हसायन हंटर की टीम को जीत हासिल हुई। खंड शिक्षा अधिकारी मुरसान गिरिराज सिंह ने शुभारंभ किया। मुरसान वारियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 189 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सादाबाद की टीम 128 रन बनाकर आलआउट हो गई। तेजवीर को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मुकाबला हाथरस नगर क्षेत्र व हसायन हंटर के मध्य हुआ। टॉस जीतकर हाथरस नगर क्षेत्र टीम के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी कर करते हुए 103 रन बनाए। हसायन हंटर की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर ही 104 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया। मैन आफ द मैच नीरज चौधरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.