हाथरस, फरवरी 13 -- मुरसान। मुरसान पुलिस ने कस्बे की मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवा दिए। महा शिव रात्रि पर्व को लेकर पूरे कस्बे में जगह जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। मुरसान में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात है।गुरुवार तड़के स्थानीय प्रशासन ने शासन के निर्देश पर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान चलाया। इस अचानक हुई कार्रवाई से मस्जिद प्रबंधन और जिम्मेदार लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया निर्देश प्राप्त हुए हैं कि धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज में नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार सुबह मुरसान की जामा मस्जिद सहित कई मस्जिदों से लाउडस्पीकर और साउंड सिस्टम हटा दिए है ।अभियान के दौरान कोतवाली प्रभार...