हाथरस, जुलाई 18 -- मुरसान, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मथुरा बरेली रोड स्थित गांव दयालपुर की रहने वाली एक मासूम न्याय की गुहार लगाने के लिए एसएसआई वीर सिंह के पास पहुंची। उसने अपने ताऊ की शिकायत करते हुए मनमानी करने का आरोप लगाया। कुछ देर बाद ही उसके माता-पिता पीछे-पीछे थाने आ गए। गांव दयालपुर की रहने वाली पांच वर्षीय पलक पुत्री प्रशांत कुमार ने बताया कि वह अपने घर पर खेल रही थी। ताऊ शराब का आदी है। वह घर के रास्ते में पानी फैलाकर ड्रम रख देता है। गुरुवार को पलक खेलने के बाद घर के अंदर जा रही थी। ताऊ द्वारा रास्ते में पानी फैलाए जाने से पलक फिसल कर गिर गई। उसके जबड़े के नीचे गंभीर चोट लग गई। खून से लतपथ पलक चीखने चिल्लाने लगी। घायल पलक को लेकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी जबड़े के नीचे टांके लगाए गए। उसके बाद पालक के माता-पिता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.