हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस, कार्यालय संवाददाता। कार की टक्कर से बच्चे की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने रविवार को मुरसान थाने पर पथराव और तोड़फोड़ कर घंटों तक बवाल किया था। इस मामले में पुलिस ने 121 उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही 26 उपद्रवियों को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुरसान क्षेत्र के गांव किला मढ़ैया में रविवार को कार की टक्कर से ढाई वर्षीय यश की मौत हो जाने से गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने शाम को थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था। करीब दो घंटे तक पुलिस बार-बार प्रदर्शनकारियों को समझाती रही। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी कार चालक को सुपुर्द करने की मांग पर डटे रहे। जाम न खुलने पर प्रभारी निरीक्षक वीपी गिरि ने कंट्रोल रूम को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस गेट, कोतवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.