सीतापुर, नवम्बर 26 -- रामपुर मथुरा। पौराणिक मुरलीधर मंदिर प्रांगण में लगने वाले मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। श्रीराधा कृष्ण नाटक कला मंदिर के नाट्य कलाकारों के द्वारा दिन में रामलीला तथा रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया जा रहा है। इस क्रम में ताड़का वध, सुबाहु वध, जल विहार उत्सव का मंचन किया गया। जिसे देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। गोस्वामी तुलसीदास की स्मृति में लगने वाले इस 15 दिवसीय मेले में दूर-दूर से दुकानदार अपनी दुकान लेकर आते हैं। इसके अलावा सर्कस, काला जादू, झूले तथा दैनिक जरूरत की तमाम दुकानें लगी है। जहां पर लोग खरीदारी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.