मधेपुरा, अगस्त 9 -- मुरलीगंज निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गंगापुर और रघुनाथपुर पंचायत के बीच मुरहो टोला घाट पर वर्षों से स्थानीय लोग चचरी पुल बनाकर आवागमन करते हैं। खासकर बरसात के दिनों में चचरी पुल भी काम नहीं आते हैं। आस पास क्षेत्रों के आमलोगो को मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क तक जाने के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ता है। गंगापुर पंचायत के मुरहो टोला घाट पर पुल नहीं रहने से स्थानीय लोग वर्षों से बैंगा नदी में चचरी पुल बनाकर आवाजाही करने को विवश है। हलांकि बरसात के दिनों में चचरी पुल से आवाजाही भी बंद हो जाती है। तब यहां के ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन कर पाते हैं। ऐसे में गांव के लोगों को प्रखंड और जिला मुख्यालय तक जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पडती है। बताया गया कि नदी का जलस्तर कम होने पर ग्रामीण प्रत्येक वर्ष चचरी पुल बनाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.