पलामू, जनवरी 19 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला में स्व ब्रजेश सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 25 जनवरी को खेला जाएगा। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष बडू सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार ने बताया कि फाइनल मैच के दौरान स्व ब्रजेश सिंह की स्मृति में प्रखंड के हजारों स्कूली बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरित किया जाएगा। कमेटी यह भी निर्णय लिया है कि प्रखंड के वरिष्ट नागरिकों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रखंड के सभी स्कूलों व वरिष्ठ नागरिकों को सूचना देकर उपस्थित होने का अनुरोध किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...