गिरडीह, जनवरी 14 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मुरगुमी के प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र पिछले कई वर्षों से बंद और बदहाल पड़ा हुआ है। उपकेंद्र के बंद रहने के कारण ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है। प्राथमिक उपचार के लिए लोगों को प्राइवेट चिकित्सक का सहारा लेना पड़ता है। यह सेंटर बेंगाबाद प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बदवारा पंचायत के अधीनस्थ हैं। पंचायत में सात हजार से अधिक की आबादी है। प्राथमिक उपचार के लिए सात हजार की आबादी के उपकेंद्र पर आश्रित हैं। बावजूद इसके सेंटर का विधिवत रुप से संचालन नहीं हो पा रहा है। सेंटर में ताला लटका रहता है जबकि रोस्टर के मुताबिक सेंटर में स्वास्थ्य कर्मी सहित एएनएम की प्रतिनियुक्ति भी की गई है, लेकिन एएनएम आंगनबाड़ी सेंटर जरूर आती है और टीकाकरण का कोरम पूरा कर वापस लौट जाती है। जबकि पंचायत के लोग...