गुमला, जनवरी 31 -- गुमला प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा के पास हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने देवेन्द्र गोप, प्रकाश नायक और रंजीत नायक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। घटना के अनुसार 27 जनवरी की अपराहन करीब चार बजे कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद मुरकुंडा निवासी देवेन्द्र गोप,राजा नायक समेत अन्य ग्रामीणों ने कार चालक गोवर्द्धन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही कार पर ईंट-पत्थर चलाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। कार चालक गोवर्द्धन बड़ाईक जो सिमडेगा जिले के बानों थाना क्षेत्र के जितुटोली निवासी हैं, ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की और मारपीट में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।इस कार्रवाई में ...