वाराणसी, नवम्बर 24 -- वाराणसी। कोहरे की वजह से रेल परिचालन बेपटरी है। सोमवार को भी महानगरी सहित सात एक्सप्रेस ट्रेनें नियत समय से लेट कैंट स्टेशन पहुंचीं। मुम्बई से वाराणसी जंक्शन (कैंट) आने वाली महानगरी एक्सप्रेस 6.10 घंटे की देरी से सुबह 9.45 बजे आई। यह गाड़ी 3.30 घंटे रीशेड्यूल की गई है। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे कैंट से प्रस्थान करने की संभावना है। इसके अलावा जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 5.35 घंटे, जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल 4.30 घंटे, दून एक्सप्रेस 6.44 घंटे, दादर-गोरखपुर स्पेशल 4.30 घंटे, एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस और हावड़ा-प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस -33 घंटे विलम्ब से चल रही थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.