चंदौली, जनवरी 6 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेलवे के डाउन यार्ड में बीते सोमवार की देर रात सवा 11 बजे डाउन की मुम्बई मेल से गिरकर आरपीएफ दरोगा की मौत हो गई। घटना के बाद विभागीय जवानों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ की सूचना पर पहुंची अलीनगर थाने की पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। वहीं इसकी जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन पहुंच गए। जिले के जखनियां निवासी निर्दोष तिवारी की दो साल पहले सड़क दुघर्टना में मौत होने के बाद इनके 26 वर्षीय पुत्र विशाल तिवारी को मृतक आश्रित कोटे से सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति हुई थी। वह ट्रेनिंग करने के बाद बीते छह माह से पीडीडीयू रेल मंडल के रफीगंज स्टेशन पर तैनात था। बीते सोमवार की देर रात सवा 11 बजे विशाल तिवारी डाउन की मुम्बई मेल मेल में पीडीडीयू जंक्शन से सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा...