बस्ती, मई 20 -- बस्ती। मुम्बई के एक फैक्ट्री में काम कर रहे लहरी गांव के युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौत की सूचना पर माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लहरी निवासी शैलेंद्र (22) पुत्र राम प्रसाद मुंबई में अपने रिश्तेदार की बर्तन बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। किराए का कमरा लेकर पत्नी शर्मिला के साथ रहता था। वह रोज की तरह सब्जी लेकर काम से वापस आया और पत्नी से भोजन बनाने को कहकर कमरे में चला गया। पत्नी का कहना है कि भोजन बनाने के बाद रात्रि लगभग 10:30 बजे जब शैलेंद्र को बुलाने कमरे में गई तो देखा कमरे की छत में लगे पंखे से शैलेंद्र का शरीर लटक रहा है। यह देख वह अवाक रह गई। ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में तनाव रहता था। दो भाइयों में शैलेंद्र छोटा था, बड़ा भाई शैलेश दिल्ली में रहक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.