गोंडा, जनवरी 29 -- धानेपुर, संवाददाता। मुम्बई में दसवीं मंजिल से गिरकर सीरपुरवा निवासी युवक की मौत हो गई। गुरुवार को शव पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन रो - रोकर बेहाल हैं। बताया जाता है कि धानेपुर इलाके के ग्राम पंचायत दत्त नगर के मजरा सीरपुरवा निवासी हरिबक्श अपने छोटे भाई जसवंत के साथ करीब एक दशक से मुम्बई में रहकर पीओपी का काम करता था। बीते दिनों दसवीं मंजिल से अचानक गिर कर हरिबक्श की मौत हो गई। गुरुवार को छोटा भाई जसवंत एम्बुलेंस से शव लेकर घर पहुंचा तो घर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और परिवार वाले रो कर हाल बेहाल हो गए । मृतक अपने पीछे पत्नी प्रिया,चार साल का बेटा रामगोपाल,12 साल का लड़की शीतल व सात साल की सोनम सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गया है। गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...