लखनऊ, नवम्बर 26 -- उत्तरी राज्यों के कई जिलों में कोहरे की वजह से फ्लाइटों का संचालन बिगड़ गया है। बुधवार को तीन फ्लाइटें निरस्त हो गईं। शाम तक कुल 12 फ्लाइटें लेट लतीफी का शिकार रहीं। लखनऊ से इंडिगो एयरलाइन की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई-2441 और लखनऊ-बेंगलुरु फ्लाइट 6ई-6354 निरस्त रहीं। वहीं, मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई-2442 भी निरस्त रही। सबसे अधिक देरी से शारजाह से लखनऊ आने वाला इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई-8692 रही। यह विमान लखनऊ 10 घंटे की देरी से लखनऊ उतरा। वहीं, लखनऊ से शारजाह जाने वाला विमान 6ई-8751 भी 10:30 घंटे की देरी से उड़ान भर सका। ----------- विमान संख्या -कहां से कहां- देरी 6ई-338 पुणे-लखनऊ : 41 मिनट 6ई-2172 दिल्ली-लखनऊ : 35 मिनट 6ई-6614 दिल्ली-लखनऊ : 1:05 घंटा 6ई-6167 हैदराबाद-लखनऊ : 1:10 घंटा 6ई-903 बेंगलुरु-लखनऊ : 1:...