गोरखपुर, फरवरी 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिस युवक की तलाश मुंबई पुलिस गुमशुदगी के मामले में कर रही थी, वह गोरखपुर में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में जेल में बंद है। पीपीगंज थाना क्षेत्र में हुई प्रिया शेट्टी की हत्या के आरोपी विजय साहनी को लेकर यह चौंकाने वाला तथ्य तब सामने आया, जब मुंबई पुलिस ने गुमशुदगी की जांच के दौरान पीपीगंज पुलिस से संपर्क किया। अब पीपीगंज पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर मुम्बई पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। दरअसल, विजय साहनी की पत्नी संध्या ने मुंबई में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद वह गोरखपुर आ गई थी, लेकिन इस दौरान उसने यह जानकारी मुंबई पुलिस को नहीं दी कि विजय अपनी प्रेमिका प्रिया शेट्टी के साथ गोरखपुर लौट आया है। इसी बीच गोरखपुर में प्रिया शेट्टी की हत्या हो गई और विजय साहनी को पत्नी संध्या और ससु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.