प्रयागराज, जनवरी 11 -- कोहरा कम होने के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। प्रमुख ट्रेनें अब भी तय समय से देरी से ही पहुंच रही हैं। रविवार को रेल के साथ-साथ विमान सेवाएं भी आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। प्रयागराज एयरपोर्ट पर मुम्बई की फ्लाइट देरी से पहुंची और देरी से ही रवाना हुई। मुम्बई से फ्लाइट आमतौर पर दोपहर एक बजे प्रयागराज पहुंचती है, लेकिन रविवार को यह 1:45 बजे पहुंची। लेट आने के कारण विमान ने एक घंटे की देरी से करीब 2:30 बजे उड़ान भरी। हालांकि इंडिगो की भुवनेश्वर-दिल्ली फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर आई और समय पर ही रवाना हुई। वहीं अकासा एयर की मुंबई फ्लाइट समय से पहले प्रयागराज पहुंच गई। रेल सेवाओं की बात करें तो हावड़ा से रामबाग विभूति एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से पहुंची। नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस लगभग आधा घंटा दे...