लखीमपुरखीरी, सितम्बर 5 -- क्षेत्र के गांव रेवाना निवासी एक व्यक्ति का शव महाराष्ट्र के नवी मुंबई के एक कमरे में मिला है। वह मुम्बई काम करने गया था। शव मिलने की खबर गाँव आते ही हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर परिजन शव लेने नवी मुंबई को रवाना हो गए है। मितौली थाना क्षेत्र के रेवाना गांव के निवासी 53 वर्षीय कौशल मार्च महीने में मुम्बई के एक कांट्रेशन ठेकेदार के माध्यम से काम करने गया था। मृतक कौशल के पिता शिवकुमार ने बताया कि रोज की तरह रविवार को उनकी कौशल से बात हुई थी। इसके बाद से उसका फोन रिसीव नही हो रहा था। गुरुवार की शाम मुम्बई पुलिस का फोन आया। उधर से बताया गया कि कौशल का शव एक कमरे में मृत अवस्था में पाया गया है। उधर से शव के फोटो भी भेजे गए। जिसमें शव के गले में केबल लिपटा हुआ है। आंखें बाहर निकल रही है। शरीर पर छाले प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.