प्रयागराज, फरवरी 20 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुम्बई, पुणे, दानापुर समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 01073/74 लोकमान्यतिलक टर्मिनल-बनारस साप्ताहिक ट्रेन विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक से बुधवार व गुरुवार और बनारस से शनिवार व रविवार को सूबेदारगंज होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 01481/82 पुणे दानापुर स्पेशल ट्रेन पुणे से सोमवार व शुक्रवार और दानापुर से गुरुवार व सोमवार को छिवकी होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 01431/32 पुणे गाजीपुर सिटी पुणे से शुक्रवार व मंगलवार व गाजीपुर से सोमवार व शुक्रवार को छिवकी रेलवे स्टेशन होकर संचालित होगी। ट्रेन नंबर 01043/44 लोकमान्य तिलक ट.-समस्तीपुर साप्ताहिक ट्रेन लोकमान्य तिलक ट.से मंगलवार व समस्तीपुर से शुक्रवार को छिवकी होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 01143/44 लोकमान्य तिलक ट.-दानापुर ...