संभल, फरवरी 5 -- थाना क्षेत्र के गांव नगलिया मजरा सिरौराकाजी में उधारी के रुपये मांगने पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी विजय सिंह पुत्र करन सिंह ने बताया कि उसने अपनी दुकान की उधारी के रुपये गांव के ही मुकेश पुत्र प्रवेश से मांगे थे। आरोप है कि मुकेश ने रुपये देने से इनकार करते हुए धमकी दी और वहां से चला गया। कुछ देर बाद मुकेश के पक्ष के देगपाल पुत्र जगदीश, विजयपाल पुत्र कल्याण, श्यौराज और प्रेमपाल पुत्र झम्मन लाठी-डंडों से लैस होकर विजय सिंह की दुकान पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की। वहीं डेयरी में रखे दो कैन दूध नाली में गिरा दिए। शोर सुनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.