शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में 24 फरवरी से शुरू होने वाले मुमुक्षु महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में हुई। महोत्सव 24 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा। महोत्सव का शुभारंभ श्रीराम ध्वज यात्रा के साथ होगा। प्रतिदिन अपराह्न 2 से 5 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथाव्यास के रूप में विजय कौशल जी महाराज उपस्थित रहेंगे। 2 मार्च को भजन संध्या के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। महाविद्यालय के विश्वविद्यालय में उच्चीकरण के बाद यह पहला बड़ा आयोजन होगा, जिससे शिक्षा संकुल में उत्साह का माहौल है। उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल के संयोजन में हुई बैठक में विभिन्न समितियों के गठन और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। आमंत्रण समिति...