शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- 24 फरवरी से प्रारंभ होने वाले मुमुक्षु महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में प्राचार्य प्रो. आरके आजाद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समितियों के प्रभारियों से तैयारियों पर चर्चा की गई। प्राचार्य ने बताया कि 24 फरवरी को सुबह नौ बजे गुरु पूजन से महोत्सव का शुभारंभ होगा। 10 बजे मुमुक्षु आश्रम की यज्ञशाला में रुद्र महायज्ञ आरंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति दो मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। 10:15 बजे श्री राम कथा संदेश वाहन यात्रा खिरनीबाग से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आश्रम पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे कलश यात्रा तथा 2 से 5 बजे तक संत विजय कौशल के श्रीमुख से श्री रामकथा का श्रवण होगा। श्रद्धालुओं के लिए तीन हजार क्षमता का भव्य पंडाल तैयार किया गया है। समीक्षा बैठक में उपप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.