शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- शाहजहांपुर। मुमुक्षु शिक्षा संकुल में आगामी 25 फरवरी से आयोजित होने वाले मुमुक्षु महोत्सव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। महोत्सव को सफल बनाने के लिए 21 कमेटियों का गठन किया गया है। जो विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करेंगी। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। महोत्सव में संत विजय कौशल महाराज की रामकथा 25 फरवरी से 3 मार्च तक होगी। 25 फरवरी को प्रातः 10 बजे खिरनीबाग से 108 संतों की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई मुमुक्षु आश्रम तक आएगी। 3 मार्च को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.