बागपत, अप्रैल 18 -- क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव से पिछले सप्ताह एक युवती गायब हो गई थी। उसके परिजनों ने गांव के ही युवक जुबैर पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया तो परिजनों और ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। जिसमें जुबेर पर लव जिहाद के तहत युवती को भाग कर ले जाने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने सक्रिय होते हुए बुधवार की देर शाम युवती को लोनी से बरामद करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद का कहना है कि जुबेर नाम बदलकर लोनी के मंदिर में युवती से शादी रचाना चाहता था। शक होने पर पुजारी ने शादी नहीं कराई। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने लोनी रेलवे स्टेशन से दोनों को पकड़ लिया। डॉक्टरी परीक्षण और बयान के बाद युवती को उसकी इच्छा के अनुसार परिजनों के सुपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.