प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज। इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मुबारकपुर कोटवा गांव से बारिश का पानी निकालने के लिए नाले का निर्माण रेलवे ने रोक दिया। प्रयागराज-नई दिल्ली रेलवे खंड किनारे रेलवे की जमीन पर नगर निगम नाले का निर्माण कर रहा था। नगर निगम ने नाला निर्माण के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल से एनओसी नहीं ली। मौखिक आश्वासन के बाद नगर निगम ने 20 लाख की लागत से लगभग 150 मीटर नाले का निर्माण शुरू किया। 30 मीटर नाले का निर्माण हो सका था कि रेलवे की ओर से आपत्ति कर दी गई। निर्माण रोकने के दौरान नगर निगम के ठेकेदार को बताया गया कि नाला बनाने के लिए एनओसी नहीं ली। निर्माण रोके जाने पर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर अनुमति देने का आग्रह किया है। नगर निगम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.