जौनपुर, फरवरी 24 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से प्रदेश में एक जिला-एक व्यंजन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में काम तेज किया गया है। इसी क्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को इस योजना के अंतर्गत ज्ञान भागीदार के रूप में नामित किया गया है। इस योजना के तहत जौनपुर से इमरती, आजमगढ़ के मुबारकपुर से सफेद गाजर का हलवा और मऊ में गोठा का गुड़ प्राथमिकता में रखा गया है। इसके अलावा भी एक-एक व्यंजन का और नाम भेजा गया है। सोमवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह को योजना के अंतर्गत तैयार की गई प्राथमिक रिपोर्ट समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार एवं नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने प्रस्तुत की। रिपोर्ट में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.