छपरा, फरवरी 19 -- जिले में साइबर ठगों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि सप्ताह भर के भीतर तीन अलग-अलग जगहों पर हुई वारदातों ने आम लोगों की नींद उड़ा दी है। ठग नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों के बैंक खातों से हजारों रुपये उड़ा रहे हैं, जबकि पुलिस इन साइबर गैंगों की धरपकड़ में जुटी है। ताज़ा मामला डोरीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां कंशदियर निवासी अवधेश कुमार को बैंक खाता बंद होने का भय दिखाकर 49 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। जानकारी के अनुसार पीड़ित के मोबाइल पर आए फोन में कॉलर ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि आधार-पैन जमा नहीं होने के चलते खाता बंद किया जा रहा है। घबराए युवक ने समाधान पूछा तो उसे एक विशेष नंबर 8788900425 पर राशि ट्रांसफर करने को कहा गया और भरोसा दिलाया गया कि नया खाता खोलकर दस्तावेज इंडिया पोस्ट के माध्यम स...