लखीसराय, मई 18 -- लखीसराय, हि.प्र.। कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार हनुमान नगर वार्ड संख्या 21 में शनिवार को गांजा पीने के लिए मुफ्त माचिस नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पहचान हनुमान नगर निवासी राजकिशोर साव के 36 वर्षीय पुत्र बिजेंदर साहू के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि नियमित रूप से गांजा के पीने के लिए आरोपी आकाश कुमार उनके दुकान से जबरदस्ती मुफ्त में माचिस मांगा करते थे। जब उन्होंने माचिस खरीदने की बात कही तो नाराज होकर गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट किया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.