पटना, जुलाई 17 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश सरकार का 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला ऐतिहासिक है। इससे करोड़ों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। इस दूरदर्शी पहल से राज्य के लगभग 1 करोड़ 67 लाख परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। यह फैसला करोड़ों गरीब एवं मध्यवर्गीय परिवारों के जीवन को अधिक सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह फैसला राज्य के करोड़ों उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देगा। यह सामाजिक न्याय और जन-कल्याण के प्रति नीतीश सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...