बाराबंकी, मार्च 25 -- फतेहपुर। ग्राम इसरौली स्थित पारिजात आईटीआई में मंगलवार को मुख्य अतिथि चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने 19 छात्रों को टेबलेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत मिल रहे टेबलेट से छात्रों को आधुनिक शिक्षा में बड़ी मदद मिलेगी। संस्था के कार्यकारी निदेशक फहीम सिद्दीकी ने मुफ्त टेबलेट वितरण के उद्दश्यों को बताया। टेबलेट प्राप्त कर छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य अशोक कुमार वर्मा, अलीम शेख, शिवनाथ, शिवम सिंह, मो. आमिर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.