नैनीताल, फरवरी 11 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर में कई उपभोक्ता पानी तो पी रहे हैं, मगर बिल चुकाने को तैयार नहीं है। इनमें सबसे ऊपर सरकारी विभाग हैं। उपभोक्ताओं पर जल संस्थान का कुल 4.37 करोड़ रुपये का बकाया है। इन सभी को जल संस्थान ने नोटिस जारी किए हैं। जल संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिका पर पानी के बिल का सर्वाधिक करीब 90 लाख रुपये और बीडी पांडे जिला अस्पताल पर 70 लाख रुपये का बकाया है। इसके अलावा रैमजे हॉस्पिटल पर 60 लाख रुपये, लोनिवि पर 27 लाख रुपये, लोनिवि प्रांतीय खंड पर 18 लाख रुपये की देनदारी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर 25 लाख और ऊर्जा निगम पर 19 लाख रुपये का बकाया है। इसके साथ ही अन्य विभागों और शहरवासियों का भी पानी के बिल का भुगतान लंबित है। जल संस्थान ने सभी उपभोक्ताओं से जल्द बकाया बिल जमा करने की अपील की है। जल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.