कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर। जामिया रजविया मनाजिरुल उलूम, नई जामा मस्जिद बाबूपुरवा में जलसा-ए-दस्तारबंदी व उर्स-ए-रियाज़-ए-मिल्लत के अवसर कांफ्रेंस हुई। सरपरस्ती अल्लामा ग्यासुद्दीन तिरमिजी कालपी शरीफ़ ने फरमाई। सदारत मुफ़्ती ए आज़म शहबाज़ अनवर नूरी ने की। कयादत शहर काजी मुफ्ती डॉ. मोहम्मद यूनुस रजा ओवैसी रजवी ने की। केंद्रीय सुन्नी दाइमी तक़वीम (धार्मिक कैलेंडर), कानपुर का विमोचन किया। शम्सुल क़मर रहमानी और सूफ़ी लाल मुहम्मद क़ादरी ने मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। यहां नियाज़ुद्दीन ख़ान मन्ना, कलीम अनवर, राजू मुस्कत, मुफ्ती सैयद अकमल अशरफी, मौलाना उमर कादरी, मौलाना मुर्तजा शरीफी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...