वाशिंगटन, मार्च 25 -- यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर हमले को लेकर अमेरिका का एक वॉर प्लान लीक होने से हड़कंप मच गया है। ये वॉर प्लान सिग्नल ऐप पर एक ग्रुप में लीक हुआ जिसमें कथिततौर पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित कई शीर्ष मंत्री और अधिकारी जुड़े हुए थे। ये अधिकारी यूरोप पर अपनी भड़ास निकालते हुए उन्हें "मुफ्तखोर" तक कह रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने हूती विद्रोहियों पर हमले की योजनाओं को लेकर सिग्नल मैसेजिंग ग्रुप में बातचीत की थी, जिसमें गलती से "द अटलांटिक" मैग्जीन के प्रधान संपादक जेफ्री गोल्डबर्ग भी जुड़े हुए थे। यह घटना उस समय सामने आई जब गोल्डबर्ग ने 24 मार्च को एक आर्टिकल पब्लिश किया, जिसमें उन्होंने इस असाधारण सुरक्षा उल्लंघन का जिक्र किया। इस घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.