चाईबासा, अप्रैल 12 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत गंजडा बनामगुटू निवासी मुक्ता नाग ने अपने ससुर सेमत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज कराया है। दर्ज मामले में ससुर विपिन नाग, देवर बसंत नाग, सुमबुरुइ नाग और साहिल नाग को आरोपी बनाया है। 9 अप्रैल 2025 को दर्ज मामले में बताया गया है कि 8 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजे मुक्ता नाग अपने पति सुनील नाग और देवर सावन नाग के साथ घर में बैठी थी। उसी समय किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। उसी बात को लेकर ससुर विपिन नाग, देवरा बसंत नाग और सुमबुरुइ नाग और साहिल नाग सभी एक साथ हाथ में लाठी डंडा लेकर आए और उसके पति सुनील नाग के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में सुनील नाग गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जब उसका देवर सावन नाग बीच बचाव करने लगा तो उसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.