चाईबासा, अगस्त 7 -- चाईबासा। वज्रपात की चपेट में आने से मुफस्सिल थाना के खुंटा गांव निवासी 63 वर्षीय गुमदी बारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर में गुमदी बारी खेत में बैल चरा रहे थे। इस दौरान अचानक बारिश होने लगी। बारिश के दौरान वे वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए बुधवार को सदर अस्पताल लाई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.