चाईबासा, दिसम्बर 22 -- चाईबासा, संवाददाता। बाइक से गिरकर मुफस्सिल थाना अंतर्गत महूदी गांव निवासी 18 वर्षीय आकाश लोहार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में मृतक बाइक से महूदी गांव से पामपडा गांव अपने दोस्तों से मिलने के लिए जा रहा था। रास्ते में कुर्सी गांव के पास अचानक बाइक समेत गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पोस्टर्माटम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...