बिजनौर, नवम्बर 5 -- बिजनौर। मुनेन्द्र काकरान भाकियू टिकैत में जिला उपाध्यक्ष के पद पर बहाल हो गए हैं। मुनेन्द्र सिंह काकरान को भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष के साथ एक किसान की समस्या को लेकर डीएम से मिलने पर पदमुक्त कर दिया गया था। भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने बताया कि मुनेन्द्र सिंह काकरान को भाकियू टिकैत में जिला उपाध्यक्ष के पद पर बहाल कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि मुनेन्द्र काकरान को एक बार फिर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इनसे उम्मीद है कि यह भविष्य में अनुशासन में रहते हुए संगठन में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि संजीव कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी गंधासपुर को जिला सचिव मनोनीत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.