नोएडा, जनवरी 28 -- सोशल मीडिया पर मुनेंद्र ने अपना एक वीडियो शेयर कर पुलिस के उस सवाल का जवाब दिया है, जिसमें बताया गया है कि घटना के दिन मुनेंद्र की लोकेशन घटनास्थल से दूर मिली है। मुनेंद्र ने वीडियो में कहा कि वह सच्चाई के साथ है। उसके पास उसे रात की घटना का वीडियो है, जिसमें वह खुद बोल रहा है कि यहां गड्ढे में कार गिर गई है। इसके साथ ही वीडियो में पूरे घटनास्थल को दिखाया गया है। ऐसे में लोकेशन दूर होने का सवाल नहीं उठाता। इसके अलावा कुछ लोग पुलिस द्वारा मुनेंद्र की लोकेशन दूर बताने को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। पूछ रहे हैं कि उनकी लोकेशन कहां थी, जो मुनेंद्र की लोकेशन दूर बता रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...