लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 21 -- लखीमपुर। जिले के निवासी युवा वैज्ञानिक मुनीर खान को विश्व की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्था आई ट्रपल ई ने 'टॉप 30 अर्ली करियर प्रोफेशनल्स अवार्ड' से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान उनको सेंसर्स डेटा ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया। बेहजम इलाके के निवासी मुनीर इस समय अमेरिका में हैं। मुनीर को इस उपलब्धि के तहत मुनीर खान को 1500 अमेरिकी डॉलर की नकद राशि मिली है। साथ ही, उन्हें एक वर्ष के लिए आई ट्रपल ई कंप्यूटिंग सोसाइटी का नियुक्त सदस्य भी चुना गया है। इस सम्मान के साथ मुनीर अब दुनिया भर के चुनिंदा कंप्यूटिंग और फाउंडेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोफेशनल्स की सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आई ट्रपल ई (इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स)...